अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी सिंगापुर की कंपनी एईएम का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी सिंगापुर की कंपनी एईएम का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्हें वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में एईएम की भूमिका, इसके संचालन और भारत के लिए योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई। सिंगापुर सेमीकंडक्टर उद्योग संघ ने सिंगापुर में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास और भारत के साथ सहयोग के अवसरों से जुड़ी जानकारी भी प्रधानमंत्री मोदी को दी। इस अवसर पर, इस क्षेत्र की कई अन्य सिंगापुर की कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11-13 सितंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम को विकसित करने के अपने प्रयासों और इस क्षेत्र में सिंगापुर की क्षमता को देखते हुए, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार करने का निर्णय लिया है। भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज की दूसरी बैठक के दौरान, दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए सेमीकंडक्टर पर ध्यान केंद्रित करते हुए अत्याधुनिक विनिर्माण को एक स्तंभ के रूप में साझा करने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम साझेदारी पर समझौता ज्ञापन को भी पूर्ण किया है।

इस सुविधा केंद्र में, दोनों प्रधानमंत्रियों ने सिंगापुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ओडिशा के विश्व कौशल केंद्र के भारतीय प्रशिक्षुओं के साथ-साथ सीआईआई-एंटरप्राइज सिंगापुर इंडिया रेडी टैलेंट प्रोग्राम के अंतर्गत भारत आए सिंगापुर के प्रशिक्षुओं और एईएम में कार्यरत भारतीय अभियंताओं के साथ भी वार्तालाप किया।

दोनों प्रधानमंत्रियों की यह यात्रा इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के लिए दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री वोंग की सराहना की।

Editor

Recent Posts

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की अपील की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से आतंकवाद के खतरे पर लगातार ध्यान देने की…

9 घंटे ago

विदेश मंत्री ने G20 बैठक में वैश्विक संघर्षों के समाधान के लिए सैन्य समाधानों के बजाय कूटनीति को प्राथमिकता देने का आह्वान किया

भारत ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के लिए सैन्य समाधान नहीं बल्कि कूटनीति को…

9 घंटे ago

ISRO ने अगली पीढ़ी के उपग्रह NVS-3 का सफल प्रक्षेपण किया

इसरो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने अपनी नई पीढ़ी के…

9 घंटे ago

ग्रामीण संपर्क को सुदृढ़ करने के लिए PMGSY-IV के तहत मिजोरम में नई सड़क निर्माण परियोजनाओं को मंजूरी दी

पीएमजीएसवाई-IV (बैच-1, वित्त वर्ष 2026-27) के तहत 45 सड़क कार्यों (509.54 कि.मी) जिनका मूल्य रु.…

9 घंटे ago

पेरिस में FATF की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें आज संपन्न हुईं

पेरिस में वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की पूर्ण बैठक और कार्य समूहों की बैठकें…

21 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत पर्व 2026’ का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह से पहले ‘भारत…

21 घंटे ago