भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है और दीर्घकालिक विकास यात्रा का महत्‍वपूर्ण स्‍तंभ है। कृषि और ग्रामीण परिवर्तन विषय पर बजट उपरांत वेबिनार को वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्‍यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से कई कदम उठाएं हैं।

उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष के केंद्रीय बजट में कृषि और ग्रामीण परिवर्तन को मजबूती दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में फिलहाल खाद्यान्‍न, दलहन और तिलहन की रिकॉर्ड पैदावार हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रसायन मुक्‍त खेती और प्राकृतिक खेती को सुदृढ़ करने के साथ निर्यात पर विशेष ध्‍यान देने पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में उच्‍च मूल्‍य कृषि उत्‍पाद पर भी विशेष ध्‍यान दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगभग 10 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्‍मान निधि योजना के अंतर्गत चार लाख करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्‍त हुई है।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लगभग दो लाख करोड़ रूपये से अधिक के दावों का निपटान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने लगभग नौ करोड़ किसान पहचान पत्रों को डिजिटल किया है।

बजट उपरांत वेबिनार के जरिए काजू, नारियल, चंदन, अगरवुड, बादाम, अखरोट और चीड़ जैसे फसलों की क्षमता को पहचानकर उच्च मूल्य वाली कृषि को बढ़ावा देना है।

इस दौरान आयोजित सत्रों में पशुपालन मूल्य श्रृंखला में निजी क्षेत्र के निवेश और उद्यमिता, मत्स्य पालन के लिए जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास पर चर्चा होगी। साथ ही स्वयं सहायता उद्यमों के माध्यम से ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बाजार पहुंच बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संपीड़ित बायोगैस सम्मेलन 2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत की ईंधन आयात पर…

2 घंटे ago

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गया…

3 घंटे ago

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की नियुक्ति की

राष्‍ट्रपति दौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्‍यपाल और उपराज्‍यपालों की…

5 घंटे ago

CBSE ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से 11 तारीख तक होने वाली 10वीं की परीक्षा रद्द की

केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से ग्‍यारह मार्च तक होने…

6 घंटे ago

भारत ने इंग्‍लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 7 रन से हराया, ICC T20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंचा

भारत आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्‍वकप के फाइनल में पहुंच गया है। कल रात मुंबई के…

6 घंटे ago

अमेरिका ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की खरीद के लिए 30 दिन की छूट दी

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने भारत को समुद्र में फंसे रूसी तेल की…

6 घंटे ago