बिज़नेस

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में व्यापार जगत के शीर्ष प्रतिन‍िधियों के साथ गोलमेज सम्मेलन की भी अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में व्यापार जगत के शीर्ष प्रतिन‍िधियों के साथ गोलमेज सम्मेलन की भी अध्यक्षता की। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि व्‍यापार जगत के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक के सम्मेलन में एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार जगत के विभिन्न हितधारक एक साथ आए। उन्होंने इस दौरान हुई चर्चाओं को ज्ञानवर्धक और दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इसमें जिम्मेदारी के साथ एआई के विस्तार, वैश्विक सहयोग की मजबूती और विकास के अवसरों को खोलने पर विशेष जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव प्रगति और सतत विकास के लिए एआई का उपयोग करने की साझा प्रतिबद्धता को देखकर खुशी हुई।

ये समिट जिस भारत में हो रही है वो भारत वन सिक्‍स ऑफ हयूमेनिटी प्रेजेंट करता है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का देश है। सबसे बड़े टैक टैलेंट पूल का केन्‍द्र है। सबसे बड़े टैक एनेबल इकोसिस्‍टम का उदाहरण है। भारत नई टेक्‍नोलोजी बनाता भी है और उसे अभू‍तपूर्व तेजी से अपनाता भी है। इस समिट का भारत में होना भारत के साथ ही पूरे ग्‍लोबल साउथ के लिए गर्व का विषय है।

Editor

Recent Posts

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की…

9 घंटे ago

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

12 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

12 घंटे ago