अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने विलमिंगटन में छठे क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने अमेरिका के विलमिंगटन में छठे क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की। मई 2022 के बाद से यह उनकी नौवीं मुलाकात थी।

दोनों नेताओं ने राजनीतिक और रणनीतिक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, शिक्षा और अनुसंधान, जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा, तथा जनता के बीच आपसी संबंधों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उच्च स्तरीय संपर्कों की नियमितता ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत गति प्रदान की है।

दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Editor

Recent Posts

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में चीन को 6-2 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कल रात भोपाल में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच…

33 मिनट ago

भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27.1 प्रतिशत से घटकर 2.6 प्रतिशत हो गई

भारत में अत्यधिक गरीबी दर 27 दशमलव एक प्रतिशत से घटकर 2 दशमलव 6 प्रतिशत…

37 मिनट ago

अमरीका ने पश्चिम एशिया में अपने नागरिकों को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के हमले बढ़ने की चेतावनी दी

अमरीका ने ईरान समर्थित हूती समूह से बढ़ते संकटों के बीच पश्चिम एशिया में अपने…

41 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी को जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने टेलीफोन किया और उनसे बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज जर्मनी के चांसलर महामहिम श्री फ्रेडरिक मर्ज़ ने टेलीफोन किया…

2 घंटे ago

बीजेपी और SAD ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा…

18 घंटे ago

S&P ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

स्‍टेंडर्ड एण्‍ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…

21 घंटे ago