प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम कुआलालंपुर में एक कम्युनिटी प्रोग्राम, सेलामत दातंग मोदी जी में हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह दो दिन की यात्रा पर मलेशिया पहुंचे। वे कल मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे, जिसके बाद कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।
सेलामत दातंग मोदी जी, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के लिए लगभग पन्द्रह हजार भारतीय मूल के लोग एकत्रित हुए हैं। मलेशिया के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया में भारतीय समुदाय की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच जीवित सेतु के रूप में कार्य करते हैं।
भारतीय समुदाय के लोग दोनों देशों की मित्रता का एक मजबूत स्तंभ है। प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की यह तीसरी आधिकारिक यात्रा है। वहीं वर्ष 2024 में दोनों पक्षों द्वारा अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने के बाद प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। शिष्टमंडल स्तर की वार्ता और आमने-सामने की द्विपक्षीय बैठक कल होगी। इन बैठकों में दोनों पक्षों द्वारा कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने की भी संभावना है।
राष्ट्र आज वर्ष 1919 में पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग में ब्रिटिश अधिकारी रेजिनाल्ड…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा सम्पन्न हो…
हॉर्मुज जलमडरुमध्य को ब्लॉक करने की राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा के बाद अमरीकी सेना आज…
भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-उज़्बेकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास 'दुस्तलिक' के 7 वें संस्करण के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया…
प्रख्यात गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का आज मुंबई में 92 वर्ष…