insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi with US President Donald Trump
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और परस्पर हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग को गहरा करने हेतु निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने के चल रहे प्रयासों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *