insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi and Slovak Prime Minister Robert Fico held bilateral talks in Bratislava.
Current Affairs भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने ब्रातिस्लावा में द्विपक्षीय बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने आज स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में द्विपक्षीय वार्ता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत द्वारा हासिल की गई आर्थिक वृद्धि की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि भारत और स्लोवाकिया के बीच गहरे संबंध हैं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और गहरा करने तथा दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर प्रदान करती है।

1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की वहां की यह पहली यात्रा है। यह यात्रा व्यापार, निवेश और ऑटोमोबाइल तथा रेलवे विनिर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्लोवाकिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *