प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के बीच आज गुजरात के वडोदरा में द्विपक्षीय और शिष्टमंडल स्तर की बातचीत हुई। व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।
विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव तन्मय लाल ने मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें रेल, सीमा शुल्क, निवेश के लिए वित्तीय व्यवस्था और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। श्री तन्मय लाल ने बताया कि दोनों देश वर्ष 2026 को संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस वर्ष के रूप में मनायेंगे।
भारत और स्पेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। स्पेन की लगभग दो सौ 40 कम्पनियां भारत में काम कर रही हैं।
भारतीय नौसेना ने आज मुंबई स्थित नौसैनिक शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा निर्मित तीसरी…
भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के दरवाज़े सभी…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकियों के साथ जुड़ने…
देश के आईटीआई इकोसिस्टम को एक बड़ा बढ़ावा देते हुए, प्रधान मंत्री कौशल और रोजगार…
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम…
भारतीय सेना ने 12 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में 'भारत चावल' का शुभारंभ किया।…