insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi and US Vice President JD Vance
भारत

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी और प्रगाढ़ करने के उपायों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल अमरीका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति वैंस ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने उच्च स्तरीय बैठकों में निरंतर गति को देखते हुए व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति वैंस और उषा वैंस को उनके पुत्र के जन्म पर हार्दिक बधाई दी और परिवार को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *