भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेशेल्स के लिए 17 करोड़ 50 लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी से मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पैकेज सामाजिक आवास, ई-मोबिलिटी, व्यावसायिक प्रशिक्षण, स्वास्थ्य, रक्षा और समुद्री सुरक्षा में सहयोग प्रदान देगा। भारत और सेशेल्स ने स्वास्थ्य, मौसम विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सुशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 7 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और सेशेल्स मौसम विज्ञान प्राधिकरण के बीच तकनीकी और वैज्ञानिक सहयोग शामिल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स न केवल भूगोल से बल्कि इतिहास, विश्वास और भविष्य के लिए साझा दृष्टिकोण से भी जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समुद्री पड़ोसी और विश्वसनीय साझेदार के रूप में सेशेल्स, भारत के विजन महासागर – क्षेत्रों में सुरक्षा तथा विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति में विशेष स्थान रखता है।

प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के सिविल सेवकों के भारत में प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने पर खुशी व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिजिटल परिवर्तन के लिए इस समझौता ज्ञापन के तहत, भारत इस क्षेत्र में सेशेल्स के साथ अपने सफल अनुभव साझा करेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में, भारत हमेशा से सेशेल्स का एक स्थिर और विश्वसनीय सहयोगी रहा है। सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की आपूर्ति, चिकित्सा पर्यटन और स्वास्थ्य अवसंरचना के विकास की दिशा में भारत सेशेल्स के साथ मिलकर आगे बढ़ेगा।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी ने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और आपसी सम्मान को दर्शाती है।

पिछले साल अक्टूबर में पदभार संभालने के बाद से राष्ट्रपति पैट्रिक एरमीनी की यह भारत की पहली यात्रा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स भारत का एक महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है। वह एक समुद्री पड़ोसी और विश्वसनीय साझेदार के रूप में सेशेल्स, भारत के विजन महासागर – क्षेत्रों में सुरक्षा तथा विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति में विशेष स्थान रखता है। डॉ. एरमीनी, आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन से मुलाकात करेंगे।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने होली पर करोड़ों लोगों को घर पहुंचाया; 14 लाख यात्रियों ने पिछले पांच दिनों में उत्तर रेलवे के जरिए यात्रा की

भारतीय रेलवे ने सभी रेलवे जोनों में सटीक योजना और समन्वित कार्यान्वयन के माध्यम से…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 3 मार्च को “सतत और सशक्त आर्थिक विकास” विषय पर बजट-पश्चात वेबिनार को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 मार्च, 2026 को सुबह 11:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…

7 घंटे ago

भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए गए

भारत और कनाडा ने आज नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए…

7 घंटे ago

INS सुदर्शिनी स्वेज नहर से महत्वपूर्ण यात्रा के बाद अलेक्जेंड्रिया पहुंचा

आईएनएस सुदर्शिनी 01 मार्च 2026 को ऐतिहासिक पोर्ट सिटी अलेक्जेंड्रिया पहुंचा, जो उसके चल रहे…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के…

10 घंटे ago