भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रेखांकित किया कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने पेपर लीक में शामिल लोगों को त्वरित और सख्त सजा सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के लिए संबंधित अधिकारियों और विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदमों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री ने कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए कहा: “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना के पोत त्रिशूल ने मिस्र के सफागा बंदरगाह पर अपना प्रवास सफलतापूर्वक पूरा किया

भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…

5 घंटे ago

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) विशाखापत्तनम में शुरू हुआ

8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…

5 घंटे ago

मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…

6 घंटे ago

दूरसंचार विभाग (DoT) ने भारत के दूर-दराज़ और बिना कनेक्टिविटी वाले गांवों में 4-जी सुविधा पहुँचाने के प्रयास तेज़ किए

दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…

6 घंटे ago