भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मूसलाधार बारिश के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को हर संभव सहायता का आश्‍वासन दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्‍यमंत्रियों को तेज वर्षा के कारण उत्‍पन्‍न स्थिति से निपटने में केन्‍द्र के हर सम्‍भव सहयोग का आश्‍वासन दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से फोन पर बातचीत की और स्थिति का जायजा लिया। हैदराबाद सहित तेलंगाना के विभिन्‍न भाग कल भी तेज वर्षा से अस्‍त-व्‍यस्‍त रहे। विद्या‍र्थियों की सुरक्षा के लिए सभी स्‍कूल आज बंद रखे गए हैं।

आंध्र प्रदेश में विजयवाडा सहित विभिन्‍न स्‍थानों पर पिछले दो दिन से बहुत तेज वर्षा हो रही है। सत्रह हजार लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया गया है।

राहत और बचाव कार्य के लिए राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की 26 टीम दोनों राज्‍यों में तैनात की जा रही हैं। इनमें 12 टीम पहले से तैनात हैं तथा आवश्‍यक वस्‍तुओं और चिकित्‍सा उपकरणों के साथ 14 अन्‍य टीम भेजी जा रही हैं। लगातार हो रही तेज वर्षा और जल जमाव के कारण 99 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और 54 के मार्ग बदले गए हैं।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

7 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

8 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

9 घंटे ago