प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी माले यात्रा के दौरान आज मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ समारोह में “मुख्य अतिथि” के रूप में भाग लिया। यह पहला अवसर है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत की। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू द्वारा आमंत्रित किए जाने वाले राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष स्तर के पहले विदेशी नेता भी हैं।
प्रधानमंत्री ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के साथ रिपब्लिक स्क्वायर में स्वतंत्रता दिवस परेड देखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मालदीव की जनता और सरकार को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। समारोह में मालदीव की राष्ट्रीय रक्षा बलों और अन्य स्थानीय इकाइयों द्वारा एक जीवंत परेड का आयोजन किया गया, साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी पेश की गईं, जिनमें एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में मालदीव की उपलब्धियों को दर्शाया गया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू और मालदीव की जनता को उनके सादर आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में “मुख्य अतिथि” के रूप में उनकी भागीदारी भारत और मालदीव के द्विपक्षीय संबंधों में एक मील का पत्थर है। वर्ष 2025 में भारत और मालदीव के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 साल भी पूरे होंगे।
देश के सेवा क्षेत्र की वृद्धि दर अक्टूबर में बढ़कर 4 महीने के उच्चतम स्तर…
नीति आयोग और ड्यूश गेसेलशाफ्ट एफयूआर इंटरनेशनेल जुसामेनरबीट (जीआईजेड) जीएमबीएच ने 3 नवंबर 2026 को…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 से…
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष पॉक्सो न्यायालयों सहित फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालयों…
संगठनात्मक आवश्यकताओं और कार्यकारी/सामरिक दक्षता के उद्देश्य से किए गए एक वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन से यह…
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टीआरएआई) ने आज 'नेटवर्क अनुभव प्लेटफॉर्म' का शुभारंभ किया है। यह…