insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi distributed incentive funds worth ₹2,400 crore under the Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य में परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश में भविष्य में परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए सभी संबंधित पक्षों से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया है। आज संसद भवन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन-एनडीए संसदीय दल की साप्ताहिक रणनीति बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षा पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और देश के युवाओं के हितों की रक्षा करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और 13 आरोपी अभी जेल में हैं।

आगे पेपर लीक नहीं होने के लिए सख्‍ती से जो कदम उठाया गया है उसके बारे में भी प्रधानमंत्री जी ने जानकारी दिया और प्रधानमंत्री जी ने ये भी कहा कि पेपर लीक केवल सिर्फ एक राज्‍य का मामला नहीं है, सिर्फ केंद्र सरकार का मामला नहीं है, दलगत राजनीति का विषय नहीं है। ये देश का विषय है और युवाओं के भविष्‍य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने के लिए और खिलवाड़ नहीं करने देने के लिए सख्‍ती से कदम भी उठाए, सजा भी दे दोषियों को और फिर फुल प्रूफ सिस्‍टम काम जो अभी कर रहे हैं उसमें भी सब मिलकर के काम करें।

किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में भी बात की जो भारत ने कई देशों के साथ किए हैं।

प्रधानमंत्री जी ने कहा है जितने भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हुए हैं उसमें किसानों को लेकर के किसानों के इन्‍टरेस्‍ट को प्राथमिकता देते हुए कोई नुकसान होने नहीं देंगे। उसमें किसानों के हित को सबसे सर्वोच्‍च ध्‍यान दिया जाएगा और दिया गया है। इसलिए ये किसानों के हित में और देश हित में रहेगा।

मंगल मिलन नाम से आयोजित बैठक के दौरान, एनडीए के सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री होने पर बधाई प्रस्ताव पारित किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *