भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने केन्‍द्र सरकार के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर राष्ट्रीय तैयारियों और अंतर-मंत्रालयी समन्वय की समीक्षा के लिए केन्‍द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री मोदी ने परिचालन निरंतरता और संस्थागत मजबूती बनाए रखने के लिए मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालयों द्वारा की योजना और तैयारी की समीक्षा की।

सचिवों को अपने-अपने मंत्रालय के संचालन की व्यापक समीक्षा करने तथा तत्परता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और आंतरिक संचार प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान देने के साथ आवश्‍यक प्रणालियों के त्रुटिहीन काम-काज को सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है।

सचिवों ने वर्तमान स्थिति में सरकार के समग्र दृष्टिकोण के साथ अपनी योजना का ब्‍योरा दिया।

सभी मंत्रालयों ने संघर्ष के संबंध में अपनी कार्ययोजनाओं की पहचान की है और प्रक्रियाओं को मजबूत कर रहे हैं। मंत्रालय सभी प्रकार की उभरती स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें नागरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना, गलत सूचना और फर्जी खबरों से निपटने के प्रयास और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल था। मंत्रालयों को राज्य अधिकारियों और जमीनी स्तर की संस्थाओं के साथ निकट समन्वय बनाए रखने की भी सलाह दी गई।

बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों तथा रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और दूरसंचार मंत्रालय सहित सभी प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों ने भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्र के संवेदनशील दौर से गुज़रने के दौरान निरंतर सतर्कता, संस्थागत तालमेल और स्पष्ट संचार का आह्वान किया। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा, परिचालन तत्‍परता और नागरिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की।

Editor

Recent Posts

इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा की

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर आज पश्चिम एशिया…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने मुंबई में 14वें इंडिया केम 2026 का उद्घाटन किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा ने आज…

3 घंटे ago

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा संबंधी बुनियादी ढांचों पर लगातार हो रहे…

5 घंटे ago

राष्ट्रपति मुर्मु ने माता साहिब हसी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब…

5 घंटे ago