प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की छठी वर्षगांठ पर देश भर के सभी किसानों को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग तीन लाख पचास हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल देश के किसानों को सम्मान, समृद्धि और नई ताकत दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से देश में कृषि क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि लाखों छोटे किसानों को वित्तीय मदद मिलने से अब उनके लिए बाजार सुलभ हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसके साथ ही खेती की लागत कम हुई है और उनकी आय भी बढ़ी है। एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अपने किसानों पर गर्व है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मार्च 2026 को गुजरात का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री गांधीनगर में सुबह…
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ…
लेबनान में इस्राएली सैन्य अभियान तेज हो गए हैं। इस्राएल ने दक्षिणी लेबनान में नए…
सरकार ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक वितरण के माध्यम से उच्च…
दो और भारतीय एलपीजी टैंकर, 94 हजार टन एलपीजी के साथ स्वदेश आ रहे हैं।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरलम् के पालक्काड़ जिले में एक जनसभा को संबोधित करते…