राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत किया। उन्होंने उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया।
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पुतिन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि उनकी यात्रा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है क्योंकि यह भारत-रूस सामरिक साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ है, जिसकी स्थापना अक्टूबर 2000 में राष्ट्रपति के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा के दौरान हुई थी।
उन्होंने भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के लिए राष्ट्रपति पुतिन के समर्थन और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की सराहना की।
उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी शांति, स्थिरता और पारस्परिक सामाजिक-आर्थिक एवं तकनीकी प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता से प्रेरित है। वर्ष 2025 हमारी बहुआयामी साझेदारी के लिए विशेष रूप से फलदायी रहा है, जिसमें उच्च-स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान, व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच जीवंत आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
उन्होंने कहा कि 23 वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का संयुक्त वक्तव्य हमारे संबंधों की विशेष प्रकृति को दर्शाता है तथा हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है।
राष्ट्रपति ने दोनों देशों के लोगों के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक संवाद को भी याद किया, जिसमें प्राचीन व्यापार मार्गों से लेकर महात्मा गांधी और लियो टॉलस्टॉय के बीच पत्रों के माध्यम से प्रेरणादायक पत्राचार और एक-दूसरे की समृद्ध सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक विरासत के लिए पारस्परिक प्रशंसा शामिल है।
दोनों नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत और रूस के बीच मित्रता कई वर्षों से अटूट रही है और आने वाले वर्षों में और भी मजबूत होगी।
मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-4' का सफल परीक्षण 6 अगस्त, 2026 को ओडिशा के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज फोन पर बातचीत की।…
पेटेंट, डिज़ाइन एवं ट्रेड मार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) कार्यालय ने घोषणा की है कि ट्रेड मार्क…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये के कुल…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने…
भारतीय हॉकी ने 30 अगस्त से 13 सितम्बर तक चीन में होने वाले एएचएफ जूनियर…