प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर आज बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हुए हैं और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का लाभ उठाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने सीईटीए के लागू होने के साथ ही द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने और उनके साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई।”
भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हुए हैं और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का लाभ लेते हैं। इस महीने सीईटीए के लागू होने से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होगी।
मैं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने के लिए उत्सुक हूं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…
जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने जल जीवन मिशन द्वितीय चरण के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, भारत सरकार ने कृषि क्षेत्र…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमण्डल ने 16वें वित्त आयोग चक्र के दौरान…