भारत

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार समिति ने अरावली पहाड़ियों और पर्वत श्रृंखलाओं से संबंधित मामलों पर जनता से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की

सभी हितधारकों/संबंधित जनता की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि देश के सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश दिनांक 25 मई, 2026 के माध्यम से स्वतः संज्ञान रिट याचिका (सिविल) संख्या 10/2025 में अरावली पहाड़ियों और पर्वतमालाओं से संबंधित मामलों के साथ-साथ सहायक मुद्दों की जांच करने और 31 अगस्‍त, 2026 से पहले सर्वोच्च न्यायालय को अपनी व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए एक उच्चाधिकार समिति का गठन किया है।

उच्चाधिकार समिति ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात या ऐसे किसी अन्य राज्य के हितधारकों, पर्यावरणविदों, संरक्षणवादियों, गैर-लाभकारी संगठनों, खनन पट्टा धारकों, परियोजना प्रस्तावकों, ग्रामीणों, किसानों, खदान श्रमिकों और स्थानीय समुदायों से, जिनकी आजीविका और कल्याण के क्षेत्र के पारितंत्र और जैव विविधता से आंतरिक रूप से जुड़े हो सकते हैं, और उन इच्छुक व्यक्तियों/संस्थाओं से, जो विचाराधीन मुद्दों से प्रभावित हो सकते हैं या जिनका उनमें वैध हित हो सकता है, अभ्यावेदन और सुझाव आमंत्रित किए हैं।

सभी हितधारकों से प्राप्त सुझावों को, जहां तक ​​संभव हो, दस्तावेजी साक्ष्य या अन्य सत्यापन योग्य सामग्री द्वारा समर्थन के साथ इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 21 दिनों के भीतर mshpcaravalli[at]gmail[dot]com पर ईमेल के माध्यम से या इस उद्देश्य के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए Google फ़ॉर्म

(लिंक: https://forms.gle/FpWwXBES5Gfr9bn16 ) के माध्यम से संप्रेषित किया जाना चाहिए।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

5 घंटे ago