खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय स्क्वैश टीम को विश्व कप जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में अपना पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय स्क्वैश टीम को आज बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह के उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ने देश को अपार गौरव दिलाया है। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों की बढ़ती क्षमता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जीत देश भर के असंख्‍य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और भारत के युवाओं में स्क्वैश की लोकप्रियता को और बढ़ाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपनी एक पोस्ट में कहा: “एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में इतिहास रचते हुए अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने के लिए भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई!

जोशना चिनप्पा, अभय सिंह, वेलवन सेंथिल कुमार और अनाहत सिंह ने जबरदस्त समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है। उनकी सफलता ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत हमारे युवाओं के बीच स्क्वैश की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 में माल ढुलाई में सितंबर 2025 की तुलना में 6.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की

भारतीय रेल ने सितंबर 2026 के दौरान माल ढुलाई और यात्री परिवहन दोनों क्षेत्रों में…

23 मिनट ago

ICAR द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 200 68 और NRC 200 70 की उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026…

45 मिनट ago

UPI पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने–देन पर यूपीआई मर्चेंट डिस्‍काउंट दीपावाली के बाद लागू

यूपीआई पर ग्राहक से व्यापारी के बीच दो हजार रुपए से अधिक के लेने-देन पर…

50 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम’ को संबोधित करते हुए कहा, भारत की प्रगति सामूहिक विकास और साझा अवसरों पर टिकी हुई है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम को संबोधित किया।…

1 घंटा ago

भारत ने पहली बार बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक की मेजबानी की

भारत, नई दिल्‍ली में बहुपक्षीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी क्षेत्र…

1 घंटा ago

IMF ने 2026-27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 7% किया

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने वर्तमान और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए भारत के सकल…

1 घंटा ago