प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जो सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तार कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है। मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा: “प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई।
भारत, बारबाडोस के साथ अपनी दीर्घकालिक मित्रता को अत्यधिक महत्व देता है, जिसका विभिन्न सहयोग क्षेत्रों में निरंतर विस्तार हो रहा है।
मुझे 2024 में भारत-कैरिकॉम (India-CARICOM) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई हमारी मुलाकात सुखद रूप से याद है और मैं अपने लोगों के लाभ के लिए हमारी साझेदारी को और अधिक मजबूत करने हेतु उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ।“
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…