भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर माइकल मार्टिन को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर शुक्रवार को माइकल मार्टिन को बधाई दी और कहा कि वह भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पिछले दिनों मार्टिन को गठबंधन सरकार का प्रमुख चुना गया था।

आयरलैंड के चुनाव में मार्टिन की ‘फियाना फेल’ पार्टी ने सबसे अधिक सीट जीती थीं, लेकिन उसे इतनी सीट नहीं मिली थी कि वह अपने बलबूते सरकार बना सके। कई सप्ताह की बातचीत के बाद, लंबे समय से प्रभावी दक्षिणपंथी पार्टियां ‘फियाना फेल’ और ‘फाइन गाएल’ कई निर्दलीय सांसदों के समर्थन से गठबंधन बनाने पर सहमत हो गईं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘आयरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर माइकल मार्टिन को बधाई। हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की खातिर मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो साझा मूल्यों की मजबूत नींव और लोगों से लोगों के बीच गहरे जुड़ाव पर आधारित है।’’

आयरलैंड में 29 नवंबर को हुए चुनाव में ‘फियाना फेल’ ने 174 सीट में से 48 और ‘फाइन गाएल’ ने 38 सीट पर जीत दर्ज की थी।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

9 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

9 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

9 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

9 घंटे ago