भारतीय अमरीकी गायिका और उद्यमी चंद्रिका टंडन ने बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में त्रिवेणी एल्बम के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता है। लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में 67वां वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
बियोंस ने सर्वाधिक 11 नामांकन के साथ काउ बॉय कार्टर के लिए बेस्ट कंट्री एल्बम का पुरस्कार जीता। इन नामांकनों के साथ बियोंस ग्रैमी इतिहास में सबसे अधिक नामांकन प्राप्त करने वाली कलाकार बन गई हैं। सबरीना कारपेंटर ने अपनी एल्बम शॉर्ट एंड स्वीट के लिए पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता। केंड्रिक लैमर ने अपने डिस ट्रैक नॉट लाइक अस के लिए कई पुरस्कार जीते। बीटल्स ने अपने ट्रैक नाउ एंड देन के लिए बेस्ट रॉक परफोर्मेंस का पुरस्कार जीता। डोएची ने बेस्ट रैप एल्बम जीतने वाली तीसरी महिला के रूप में इतिहास रचा। बिली इलिश, टेलर स्विफ्ट, माइली साइरस, ओलिविया रोड्रिगो और चार्ली एक्ससीएक्स जैसे अन्य सितारों ने भी रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज संगीतकार चंद्रिका टंडन को एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके अनुराग और एक उद्यमी, परोपकारी और संगीतकार के रूप में उनकी उपलब्धियों की सराहना की।
एक्स पर अपनी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “एल्बम त्रिवेणी के लिए ग्रैमी जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई। एक उद्यमी, परोपकारी और निश्चित रूप से, संगीत के रूप में उनकी उपलब्धियों पर हमें बेहद गर्व है! यह सराहनीय है कि वह भारतीय संस्कृति के प्रति अत्यंत अनुरागी हैं और इसे लोकप्रिय बनाने की दिशा में कार्य कर रही हैं। वह अनेक लोगों के लिए प्रेरणा हैं। 2023 में न्यूयॉर्क में उनसे हुई भेंट मुझे याद है।”
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…