प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बलांगीर में आज एक रैली में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की आलोचना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक ने खनिजों से संपन्न ओडिशा में, 25 साल के शासन के दौरान विकास का काम नहीं किया और लोगों को गरीब बनाए रखा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रोजगार के लिए युवा गुजरात जैसे राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं और किसानों को उनके कृषि उत्पादों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक आम लोगों से जुड़े नहीं हैं और उड़िया लोगों का दर्द नहीं समझते। प्रधानमंत्री ने कहा कि नवीन पटनायक सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में सरकार बनाने जा रही है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने कंधमाल जिले के फुलबनी में एक रैली को संबोधित किया। उनका बारगढ़ में एक और रैली का कार्यक्रम है। कल रात, प्रधानमंत्री मोदी ने भुवनेश्वर में एक बड़ा रोड-शो किया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…
केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी)…
जल निकायों के पुनरुद्धार को अवसंरचना विकास के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक…