भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की 7वीं बैठक में वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व वन्यजीव संरक्षण दिवस पर गुजरात में जूनागढ़ जिले के सासन गिर में राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की सातवीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और सचिवों ने भाग लिया। हमारी संवाददाता ने बताया कि बोर्ड की बैठक में वन्यजीव संरक्षण और प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बोर्ड वन्यजीवों तथा वनों के संरक्षण और विकास को बढ़ावा देने के लिए काम करता है और इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं।

सासन गिर में आयोजित राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जूनागढ़ में वन्यजीवों के लिए राष्ट्रीय रेफरल केंद्र की आधारशिला रखी और 16वीं एशियाई शेरों की जनगणना 2025 का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कोयंबटूर में मानव वन्य जीव संघर्ष प्रबंधन केंद्र का भी उद्घाटन किया। बैठक से पहले प्रधानमंत्री ने गिर राष्‍ट्रीय उद्यान में जंगल सफारी का आनंद लिया। प्रधानमंत्री ने वन्यजीवों के संरक्षण और प्रबंधन हेतु फील्‍ड स्टाफ के लिए पेट्रोलिंग बाइक को भी हरी झंडी दिखाई। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने गिर के जंगलों में जारी सामूहिक संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने एशियाई शेरों की आवास को संरक्षित करने में आदिवासी समुदाय और महिलाओं की भूमिका की भी सराहना की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से पश्चिम एशिया पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…

53 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…

2 घंटे ago

स्मार्ट पुलिस क्षमताओं को सशक्त करने के लिए टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (C-DOT) ने दिल्ली पुलिस के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…

2 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने आर के विश्वविद्यालय, राजकोट में “विकसित भारत युवा संवाद” को संबोधित किया

राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…

2 घंटे ago

NHAI ने तेलंगाना में NH-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार लेन वाली सड़क बनाने के लिए अनुबंध पत्र जारी किया

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राध‍िकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…

5 घंटे ago

यमन के हूती विद्रोही गुट के इस्राएल पर पहले मिसाइल हमले से पश्चिम एशिया संघर्ष तेज हुआ

पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…

5 घंटे ago