अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह न केवल सूरीनाम के लिए बल्कि वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। दिवंगत नेता के साथ अपनी कई भेंटों का स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सूरीनाम के लिए संतोखी जी की अथक सेवा और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत बनाने के उनके प्रयास उनकी बातचीत में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होते थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्रति संतोखी जी के विशेष लगाव की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत में शपथ लेने पर उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया था।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: मेरे मित्र और सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी जी के अचानक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। यह न केवल सूरीनाम के लिए बल्कि वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

मुझे उनसे हुई कई मुलाकातें आज भी याद हैं। सूरीनाम के लिए उनकी अथक सेवा और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयास हमारी बातचीत में स्पष्ट रूप से झलकते थे। उन्हें भारतीय संस्कृति से विशेष लगाव था। संस्कृत में शपथ लेने पर उन्होंने कई लोगों का दिल जीत लिया था।

दुःख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार और सूरीनाम के लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ऊं शांति।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

3 घंटे ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

4 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

4 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

5 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

5 घंटे ago