प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: “श्री पी. जयचंद्रन जी को मधुर आवाज़ का वरदान प्राप्त था, जो विभिन्न भावनाओं की विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त करती थी। अनेक भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। उनके निधन से मुझे अत्यन्त दुख हुआ। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।”
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने फिडेलिटी फंड्स द्वारा वैल्यूड्राइव टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में 6.63% अल्पांश…
ICC टी-ट्वेंटी विश्व कप में कल रात ग्रुप-ए के मैच में भारत ने नामीबिया को…
बांग्लादेश में मतगणना जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी 13वें राष्ट्रीय चुनाव में निर्णायक जीत की…
भारतीय रिज़र्व बैंक ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए संशोधित मसौदा नियम जारी किए…
भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) और पुडुचेरी सरकार के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अमुंडी एसेट मैनेजमेंट एस.ए.एस. (अधिग्रहणकर्ता) और आईसीजी पीएलसी (लक्ष्य कंपनी) के…