insamachar

आज की ताजा खबर

Prime Minister Narendra Modi addressed the nation.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलिपींस के मिंदनाओ में भूकंप से हुई जानमाल की क्षति पर दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस हादसे के मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फिलिपींस की अवाम और सरकार के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखाः ‘‘फिलिपींस के मिंदनाओ में आज भूकंप से हुई जानमाल की क्षति से मुझे दुख पहुंचा है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। फिलिपींस की अवाम और जनता के साथ भारत एकजुटता से खड़ा है।’’

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *