insamachar

आज की ताजा खबर

Twenty-four Indian sailors were safely rescued after a fire broke out on the ship MT Marivex, south of the Strait of Hormuz.
Current Affairs भारत

होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एमटी मैरिवेक्स जहाज पर लगी आग के बाद 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया

ओमान के मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में एमटी मैरिवेक्स जहाज पर लगी आग के बाद 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। दूतावास ने ओमान की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार भी जताया है। इससे पहले, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के प्रवक्ता ओपेश कुमार शर्मा ने बताया था कि दोपहर करीब 1:30 बजे जहाज पर आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। आगे यह जांच की जा रही है कि क्या जहाज पर किसी हमले के कारण यह हादसा हुआ।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *