प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के भारत सरकार के फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है। आज उन्होंने कहा कि इससे भगवान बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी की भावना जागृत हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने कोलंबो में आईसीसीआर द्वारा आयोजित ‘शास्त्रीय भाषा के रूप में पाली’ विषय पर पैनल चर्चा में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के विद्वानों और भिक्षुओं को भी धन्यवाद दिया।
कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के आधिकारिक हैंडल (इंडिया इन श्रीलंका) से किए गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: “मुझे खुशी है कि पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के भारत सरकार के फैसले ने भगवान बुद्ध के विचारों में विश्वास रखने वालों में खुशी की भावना जगाई है। कोलंबो में इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के विद्वानों और भिक्षुओं का मैं आभारी हूं।”
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…