भारत

हैदराबाद में एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस के नजदीक एक रिहायशी इलाके में आज सवेरे आग लगने से 17 लोगों की मृत्‍यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्‍पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से नौ की हालत गम्‍भीर बताई गई है। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद 11 दमकल गाडियां भेजी गई थी। मृतकों की संख्‍या और बढ़ने की आशंका है। दमकल कर्मचारियों ने इमारत से करीब 16 लोगों को सुरक्षित निकाला है। स्‍थानीय पुलिस के अनुसार अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

‘‘तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री’’

@narendramodi

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

4 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

6 घंटे ago