insamachar

आज की ताजा खबर

PM Narendra Modi addressed the International Space Summit in Paris.
भारत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवत्सरी के पावन अवसर पर आम लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से विनम्रता अपनाने और दया और सद्भावना को अपने कार्यों में मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है: संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर बंधन को मजबूत बनाते हैं।

इस पवित्र अवसर पर विनम्रता हमारा मार्गदर्शन करे और दया एवं सद्भावना हमारे हर कार्य को आकार दें।

मिच्छामि दुक्कड़म!

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *