प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हनुमान जयंती के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रार्थना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लाए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी पर अपनी शक्ति, बुद्धि और ज्ञान की भरपूर कृपा बरसाएं, जिससे हमारे राष्ट्र का सामर्थ्य और बढ़े।”
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली!”
वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो अब…
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को…
बजट घोषणा 2026 के अनुरूप, वैश्विक व्यापार में आई बाधाओं से प्रभावित विनिर्माण इकाइयों की…
विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान जनगणना-2027 शुरू हो गया है। भारत सरकार ने आज…
पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच सरकार ने कहा है कि देश में उर्वरक बीज और…
देश के विभिन्न हिस्सों में आज हनुमान जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा…