प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश में मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को रवाना किया। उन्होंने मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी की। प्रधानमंत्री ने 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर राष्ट्र को समर्पित भी किया। उन्होंने देश की पहली नमो भारत क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली के शेष खंडों का शुभारंभ भी किया।
180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के साथ, नमो भारत देश की पहली क्षेत्रीय तीव्र पारगमन प्रणाली है। यह साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ को दिल्ली से जोड़ती है।
प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग 12 हजार नौ सौ 30 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से विकसित उत्तरप्रदेश और विकसित भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी।
विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसी होगी, यह उसकी एक शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्विन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन मुझे संतोष है यह काम उत्तर प्रदेश में हुआ है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का कार्यक्रम भाजपा की डबल इंजन सरकार की प्रगति को दर्शाता है और उनकी सरकार सभी परियोजनाओं को पूरा करने के प्रति समर्पित है।
नमो भारत या मेट्रो सेवा दोनों का शिलान्यास करने का अवसर आप सब ने मुझे दिया था और आज मुझे ही इनके लोकार्पण का भी सौभाग्य मिला साथिया थोड़ी देर पहले मैंने मेरे मेट्रो में सफर किया इस दौरान मेरी स्कूल कॉलेज के अनेक युवाओं से और अन्य यात्रियों से बातचीत हुई है। सबका यही कहना था कि इतनी शानदार काम की उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं में नारी शक्ति का प्रदर्शन होता है। भारत रिपीट रेल से यह नारी शक्ति के समर्थन का प्रतीक भी बनी है इसमें ट्रेन ऑपरेटर स्टेशन कंट्रोल स्टाफ ऐसे अधिकतर काम में हमारी बेटियां ही कार्यरत है, बेटियां ही नेतृत्व कर रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि यह परियोजनाएं विकसित भारत की नीव को मजबूत करेंगी।
रैपिड रेल को उद्घाटन करने के साथ–साथ अपने आप में एक मॉडल है। कि मेरठ को इस नमो भारत ट्रेन के साथ मेट्रो की भी एक नई उपहार होली के ठीक पूर्व आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा आज यहां प्रदान किया जा रहा है। यहा उपहार विकसित भारत की उसे न्यू को सुदृढ़ करने का एक नया माध्यम हम सबके सामने है जिसने अत्यधिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से भारत की ताकत दिखती है।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने महाराष्ट्र के अपने दो दिवसीय दौरे…
भारत सरकार ने विद्युत (संशोधन) नियम, 2026 को अधिसूचित किया है, जिसमें कैप्टिव जनरेटिंग प्लांट्स…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पंजाब के मोगा जिले से अगले वर्ष होने…
भारतीय ध्वज वाले दो जहाज़ शिवालिक और नंदादेवी ने आज तड़के होर्मुज़ जलडमरूमध्य से सुरक्षित…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक…