प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठ महापर्व के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्यदेव को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही आज चार दिवसीय भव्य छठ पूजा का समापन हो गया। उन्होंने कहा कि इस उत्सव के दौरान, भारत की गौरवशाली छठ पूजा परंपरा की दिव्य भव्यता देखने को मिली।
प्रधानमंत्री ने इस पावन पर्व में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं और परिवारों को शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी के जीवन को प्रकाश और खुशियों से भर दे।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा: “भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए। समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन! छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे।”
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…
स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…