प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज हेलेनिक गणराज्य के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस से टेलीफोन पर बातचीत हुई।
प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने फोन कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस भाव प्रदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नौवहन, रक्षा, सुरक्षा, संपर्क और लोगों के बीच परस्पर संबंधों जैसे सेक्टरों में द्विपक्षीय संबंधों में विकास का स्वागत किया तथा भारत-ग्रीस सामरिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
प्रधानमंत्री मित्सोताकिस ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र संपन्न होने और 2026 में भारत द्वारा आयोजित किए जाने वाले एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए ग्रीस के समर्थन से अवगत कराया।
उन्होंने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…