प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। भारत और मॉरीशस के बीच विशेष और अद्वितीय संबंधों पर बल देते हुए, दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में वर्तमान सहयोग पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री रामगुलाम की पूरे दिल से भागीदारी की सराहना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने विजन महासागर और भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री रामगुलाम को जल्द ही भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति प्रकट की।
केन्द सरकार ने आज प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित शासन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
भारत और मोज़ाम्बिक ने 1-2 अप्रैल, 2026 को मोज़ाम्बिक के मापुटो में संयुक्त रक्षा कार्य…
सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात उत्पादक कंपनी, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने…
भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक और खनन कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी)…
रशियन फेडेरेशन की फेडरल एसेम्बली की फेडेरेशन काउंसिल के फर्स्ट डेप्युटी स्पीकर व्लादिमिर याकुशेव के…
सर्वोच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर.…