प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सऊदी अरब के प्रधानमंत्री राजकुमार मोहम्मद बिन सलमान और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने दोनों देशों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बताया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बहरीन के शाह, महामहिम हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने बहरीन पर हाल ही में हुए हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने इस कठिन घड़ी में बहरीन की जनता के प्रति भारत की दृढ़ एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने बहरीन में रहने वाले भारतीय समुदाय को प्रदान किए गए निरंतर सहयोग और देखभाल के लिए महामहिम शाह का आभार भी व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब पर हाल के हमलों की कड़ी निंदा की, और कहा कि ये उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन हैं। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता जल्द से जल्द बहाल होना सबसे अधिक ज़रूरी है। प्रधानमंत्री ने इन मुश्किल समय में सऊदी अरब में भारतीय समुदाय की भलाई का ध्यान रखने के लिए महामहिम प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…
बिहार के कटिहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो…
सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ…