प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में किसी निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले शासनाध्यक्ष बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर संयुक्त रूप से 8 हजार 931 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम कई अन्य रिकार्ड भी हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर रहने और प्रधानमंत्री बनने से पहले सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है और जिन्होंने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। वे 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं।
यूट्यूब चैनल पर प्रधानमंत्री मोदी के तीन करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे सबसे अधिक फॉलोअर वाली राजनीतिक हस्तियों में शामिल हैं। इस वर्ष फरवरी में सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 10 करोड़ से अधिक हो गई है जो दुनिया के किसी भी सेवारत राजनेता से कहीं अधिक है। समाचार कक्ष से निखिल कुमार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय…
सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे से 7…
पश्चिम-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरसु’…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए आठ नेक्स्ट जेनरेशन कोरवेट (एनजीसी) की खरीद हेतु…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के झुंझुनू में हुए हादसे में हुई मृत्यु पर शोक…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से…