मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ दूरभाष पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव के साथ दूरभाष पर बातचीत की।

राष्ट्रपति टोकायेव ने दुनिया में सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल संचालन और ऐतिहासिक तौर पर तीसरी बार लगातार निर्वाचित होने पर प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री ने उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर निरंतर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री ने अस्ताना में आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए भारत का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और इस बात पर विश्वास व्यक्त किया कि कजाकिस्तान का नेतृत्व क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान देगा।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

Editor

Recent Posts

योग महोत्सव-2026 के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के लिए 75 दिनों की उलटी गिनती शुरू

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (MDNIY) ने आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले…

5 मिनट ago

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना मालदीव की राजधानी माले तट पहुंचा

हिंद महासागर में सागर पोत मिशन पहल के तहत तैनात भारतीय नौसैनिक पोत आईएनएस सुनयना…

59 मिनट ago

दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों का ‘जहां है, जैसा है’ के आधार पर नियमितीकरण

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में एक प्रेस…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) के 39वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (आईजीएनओयू -…

2 घंटे ago

वित्तीय सेवा विभाग सचिव ने बैंक ऑफ बड़ौदा के एआई-संचालित बहुभाषी संवाद मंच ‘बॉब संवाद’ का शुभारंभ किया

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग सचिव एम. नागराजू ने 28 मार्च, 2026 को मुंबई…

2 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार पर कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने नई दिल्ली स्थित अपने परिसर में खाद्य एवं पोषण अधिकार…

2 घंटे ago