भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता की

भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर क्राइम और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन और रक्षा सहयोग पर आश्‍य पत्र सहित विभिन्‍न समझौतों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से आज नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने परस्‍पर संबंधों के संपूर्ण आयाम तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विश्‍व इस समय उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है और विश्‍व के कई हिस्‍सों में संघर्ष की स्थितियां हैं। उन्‍होंने कहा कि अनिश्चितता से खाद्य, ईंधन और आपूर्ति श्रृंखला जैसे हर क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था ने इस चुनौतीपूर्ण माहौल में भी अपनी गति बनाए रखी हैं। उन्‍होंने कहा कि पिछली तिमाही में भारत की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास गाथा विश्‍व के लिए भरोसे और नए अवसरों का स्रोत बन रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और बेल्जियम के संबंध दीर्घकालिक है। उन्‍होंने कहा कि प्रथम विश्‍व युद्ध में बेल्जियम में हजारों भारतीय सैनिकों का साहस और बलिदान दोनों देशों की साझा स्‍मृति का महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। उन्‍होंने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्‍य, बाजार अर्थव्‍यवस्‍था और लोगों के बीच संपर्क दोनों देशों को स्‍वाभाविक साझेदार बनाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे दस साल पहले बेल्जियम गए थे और पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच भागीदारी में उल्‍लेखनीय प्रगति हुई है। उन्‍होंने कहा कि द्विपक्षीय सहयोग का दायरा पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढकर रक्षा और स्‍वच्‍छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों तक पहुंच गया है। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश जोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरण पर काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में दोनों देश विश्‍व की सबसे बड़ी ग्रीन अमोनिया परियोजनाओं में से एक विकसित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्‍वच्‍छ ऊर्जा और विश्‍वसनीय आपूर्ति श्रृंखला दोनों देशों की प्राथमिकता है। उन्‍होंने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा पर आज हुए समझौता ज्ञापन से सतत सहयोग नई गति मिलेगी। महत्‍वपूर्ण खनिजों को लेकर दोनों देशों ने प्रसंस्‍करण और पुनर्चक्रण में सहयोग बढाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्‍टर में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत में बड़े पैमाने पर उपलब्‍ध अवसर एक दूसरे के पूरक है। इस दिशा में दोनों देश बेल्जियम के आईएमईसी संस्‍थान को भारत के सेमी‍कंडक्‍टर तंत्र के साथ जोड़ने पर काम करेंगे।

इससे पहले, बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने आज सुबह राजघाट जाकर राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वे तीन दिन की भारत यात्रा पर है। बेल्जियम के प्रधानमंत्री डी वेवर के साथ रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकन भी आए हैं। पिछले साल फरवरी में पद संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में, वे ‘कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ के एक व्‍यापार कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे।

Editor

Recent Posts

एपीडा ने त्रिपुरा से NPOP प्रमाणित 18 मीट्रिक टन पारंपरिक चावल को ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड निर्यात करने में सहायता की

एनपीओपी प्रमाणित चार किस्मों के 18 मीट्रिक टन चावल की खेप 2 सितंबर, 2026 को…

13 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री…

19 मिनट ago

NIELIT ने इंटेल इंडिया के सहयोग से इंडिया हैबिटेट सेंटर में “एजेंटिक एआई युग के लिए भविष्य कार्यबल को तैयार करना” विषय पर एक राष्ट्रीय नेतृत्व संवाद का आयोजन किया

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) ने…

22 मिनट ago

केन्द्रीय गृह सचिव ने हिमालयी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश की GLOF और हिमस्खलन से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की

केन्द्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज नई दिल्ली में हिमालयी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की…

25 मिनट ago

ब्रिक्स देशों के बौद्धिक संपदा (आईपी) कार्यालयों के प्रमुखों की 18वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

ब्रिक्स देशों के बौद्धिक संपदा (आईपी) कार्यालयों के प्रमुखों की 18वीं बैठक का दूसरा दिन…

5 घंटे ago