भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से बातचीत की, कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबिआंतो के साथ द्विपक्षीय और शिष्‍टमंडल स्तर की वार्ता के बाद अपने प्रेस वक्तव्य में कहा कि राष्ट्रपति प्राबोवो के साथ आपसी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा हुई।

भारत और इंडोनेशिया ने आज स्‍वास्‍थ्‍य सहयोग, परम्‍परागत चिकित्‍सा, समुद्री सुरक्षा, सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान और डिजिटल विकास के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। तीसरे भारत इंडोनेशिया मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मंच की रिपोर्ट भी प्रस्‍तुत की गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखला में मिलकर काम करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद और कट्टरता से निपटने में सहयोग पर भी जोर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों ने फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने का फैसला किया है।

फिंटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में हमने आपसी सहयोग को और सशक्त करने का निर्णय लिया है। हमने तय किया है कि एनर्जी क्रिटिकल मिनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्पेस ओर स्टेम एजुकेशन के क्षेत्र में भी साथ मिलकर काम किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रामायण और महाभारत से प्रेरित कथाएं और ‘बाली यात्रा’ दोनों देशों के लोगों के बीच अनंत सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों का जीवंत प्रमाण हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबिआंतो ने भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा में उन्हें दिए गए अपार सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। राष्ट्रपति सुबिआंतो ने कहा कि उन्होंने साझा हितों के कई प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की, जिसमें दोनों पक्ष सहयोग के स्तर को बढ़ाना चाहेंगे।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

8 घंटे ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

8 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

8 घंटे ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

19 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

19 घंटे ago