प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक को ईद की शुभकामनाएं देने और पश्चिम एशिया क्षेत्र में विकसित हो रही स्थिति पर चर्चा करने के लिए एक सार्थक वार्ता की।
प्रधानमंत्री ने सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने तनाव कम करने और उसके बाद शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की भारत की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री ने X पर लिखा: “मैंने अपने भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
हम इस बात पर सहमत हुए कि तनाव कम करने और उसके बाद शांति तथा स्थिरता की बहाली के लिए संवाद और कूटनीति को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
भारत ने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की कड़ी निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए ओमान के किए गए प्रयासों की सराहना की।
भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…
केंद्र सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज संसद और राज्य विधानसभाओं की लोक लेखा समितियों (पीएसी)…
बिहार सरकार ने नदियों और अन्य जलाशयों से गाद निकालने तथा उसकी मदद से राष्ट्रीय…
ओमान के तट के पास दो नवंबर को भारतीय जहाज एमएसवी अल जुसुफी पर हवाई…