भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की; पाँच समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और सिंगापुर ने आज नागरिक उड्डयन, अंतरिक्ष, कौशल विकास, डिजिटल परिसंपत्ति नवाचार और हरित तथा डिजिटल शिपिंग कॉरिडोर पर पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के बीच आज नई दिल्ली में हुई वार्ता के बाद इन समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि सिंगापुर दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

साउथ ईस्ट एशिया क्षेत्र में सिंगापुर हमारा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है सिंगापुर से भारत में बड़े स्तर पर निवेश हुआ है। हमारे रक्षा संबंध निरंतर मजबूत हो रहे हैं। पीपल टू पीपल संबंध गहरे और जीवंत है। आज हमने बदलते समय के अनुरूप एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन शिपिंग और अर्बन वॉटर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्र भी हमारे सहयोग के केंद्र बिंदु बनेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार साझेदारी के मजबूत स्तंभ हैं और दोनों पक्षों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम और अन्य डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया है।

हमने निर्णय लिया है कि हमारे युवाओं को उनके टैलेंट को जोड़ने के लिए इस साल के अंत में इंडिया सिंगापुर हेकोथॉन का अगला राउंड किया जाएगा। यूपीआई और पे नऊ हमारे डिजिटल कनेक्टिविटी के सफल उदाहरण है और यह प्रसन्नता का विषय है कि इसमें 13 नए भारतीय बैंक जुड़े है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते और आसियान मुक्त व्यापार समझौते की समयबद्ध समीक्षा करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आतंकवाद को लेकर दोनों देशों की चिंताएं समान हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का मानना ​​है कि एकजुट होकर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ना सभी मानवतावादी देशों का कर्तव्य है।

हम आसियान के साथ सहयोग और इंडो पेसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता के जॉइंट विजन को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। आतंकवाद को लेकर हमारे सामान चिंताएं हैं हम मानते हैं कि आतंकवाद के खिलाफ एक जुटता से लड़ना सभी मानवतावादी देशों का कर्तव्य है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत के लोगों के प्रति संवेदना और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन के लिए मैं प्रधानमंत्री वोंग और सिंगापुर सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग ने कहा कि भारत और सिंगापुर अंतरिक्ष जैसे अग्रणी क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा सिंगापुर में निर्मित 20 से अधिक उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया है। प्रधानमंत्री वांग ने बताया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए हुए समझौता ज्ञापन के माध्यम से दोनों पक्ष इस साझेदारी को व्यापक बनाएंगे। दोनों देश घनिष्ठ नागरिक सेवा सहयोग सहित आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

इससे पहले विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वांग से मुलाकात की। डॉ. जयशंकर ने भारत-सिंगापुर संबंधों को मज़बूत करने के लिए सिंगापुर के प्रधानमंत्री की सराहना की। प्रधानमंत्री वांग की यह यात्रा भारत-सिंगापुर राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण के रूप में 1,09,019 करोड़ रुपये अग्रिम जारी किए

केंद्र सरकार ने आज राज्यों को कर हस्तांतरण की नियमित किस्त के रूप में एक…

3 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा के गवर्नर जनरल से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सेंट जॉन्स में भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम…

3 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में…

3 घंटे ago

UIDAI ने 300 ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं (ओवीएसई) को ऑनबोर्ड किया

लोगों के बीच आधार ऐप के बढ़ते उपयोग को देखते हुए, यूआईडीएआई ने जनवरी में…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की…

4 घंटे ago

डॉ. जितेंद्र सिंह ने अंतरिक्ष मलबा सक्रियता से हटाने और कक्षा में ही अंतरिक्ष सेवा प्रदान करने के कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा का हैदराबाद में उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक,…

4 घंटे ago