insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi inaugurated 75 redeveloped railway stations across the country under the Amrit Bharat Scheme.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत देश भर में 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के जालंधर से कल 20 राज्यों के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगभग एक हजार पांच सौ सत्तर करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह योजना दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों में से एक है। ‘विरासत भी, विकास भी‘ की भावना के अनुरूप विकसित इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण भारतीय रेल में तेजी से हो रहे परिवर्तन का प्रतीक है।

अमृत भारत स्‍टेशन स्‍कीम के तहत 13 सौ से ज्‍यादा रेलवे स्‍टेशन को आधुनिक बनाया जा रहा है और इनमें से कई स्‍टेशन पर काम पूरा हो चुका है। 75 स्‍टेशन्‍स का लोकार्पण किया गया है। जब आप यहां जालंधर के कैंट स्‍टेशन में जाएंगे तब आपको एहसास होगा कि वाकई हमारा देश विकसित राष्‍ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने करतोली–अंबाला रेल सेवा और अमृतसर छेहरटा और वाराणसी के बीच संत रविदास एक्सप्रेस को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नागरिक देवो भवः‘ के मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

हम नागरिक देवो भव: इस मंत्र पर चल रहे हैं। गरीब हो, मीडिल क्‍लास हो ऐसे हर परिवार को बेस्‍ट से बेस्‍ट सुविधा मिले, यह हमारा प्रयास है और नागरिक देवो भव: का यह भाव हमारे काम में दिखता है।

इससे पहले, प्रधानमंत्री ने हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन संचालित यात्री रेलगाड़ी को रवाना किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *