प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज असम में 18 हजार 530 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। दरांग जिले के मंगलदोई में लोगों को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेज़ी से विकास करने वाला देश है और असम देश के सबसे तेज़ी से विकास कर रहे राज्यों में से एक बन गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है और इस संकल्प की प्राप्ति में पूर्वोत्तर की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के 25 वर्ष बीत चुके हैं और अब 21वीं सदी का यह अगला भाग ग्लोबल ईस्ट और देश के पूर्वोत्तर का है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पूर्वोत्तर में कनेक्टिविटी पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि किसी भी क्षेत्र के तेज़ विकास के लिए तेज़ कनेक्टिविटी बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से वोकल फॉर लोकल के ब्रांड एंबेसडर बनने और स्वदेशी उत्पादों पर गर्व करने का भी आग्रह किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि घुसपैठियों के ज़रिए सीमावर्ती इलाकों की जनसांख्यिकी बदलने की साज़िशें चल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है। उन्होंने कहा कि इसलिए अब देश में एक जनसांख्यिकी मिशन शुरू किया जा रहा है। भूपेन हज़ारिका की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भूपेन दा ने भारत की एकता को आवाज़ दी। उन्होंने कहा कि भूपेन दा को भारत रत्न देना उनकी सरकार की पूर्वोत्तर के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दरांग में, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। विकास परियोजनाओं में दरांग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, जीएनएम स्कूल और बीएससी नर्सिंग कॉलेज शामिल हैं, जो क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा को मज़बूत करेंगे। शहरी गतिशीलता बढ़ाने, यातायात की भीड़भाड़ कम करने और राजधानी शहर और उसके आसपास कनेक्टिविटी में सुधार के लिए गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना की भी आधारशिला रखी गई। इसके अलावा, ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल की भी आधारशिला रखी गई, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
बाद में, प्रधानमंत्री गोलाघाट स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट में असम बायो-एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का भी उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और कोयले और तेल पर निर्भरता कम करना है। उन्होंने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की आधारशिला भी रखी, जो असम के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश सरकार और नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…