भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में 35 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्‍यास और लोकार्पण किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के वड़ोदरा में 35 हजार करोड़ रूपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का शिलान्‍यास और शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने पश्चिमी क्षेत्र के लिए विशेष माल-ढुलाई गलियारे-डब्‍ल्‍यूडीएफसी के तीन प्रमुख खंडों को राष्‍ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही माल-ढुलाई गलियारे के संचालन का मार्ग प्रशस्‍त हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक क्षेत्र में तेजी से बदलाव का उल्‍लेख किया।

इस वर्ष लालकिले से मैंने विकसित भारत के लिए संकल्‍प की सप्‍त धारा का आह्वान किया है। इस सप्‍त धारा में एक धारा, गतिशक्ति की भी है। आज दो हजार आठ सौ किलोमीटर से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्‍ट पूरा हो गया है, ये 21वीं सदी के भारत के लिए बहुत ऐतिहासिक कार्य सम्‍पन्‍न हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की परिकल्‍पना वर्ष 2006 में की गई थी, लेकिन इस दिशा में आगे प्रगति नहीं हुई। उन्‍होंने कहा कि पिछले एक दशक में इस पर तेजी से हुए काम ने देश के लॉजिस्टिक तंत्र को पूरी तरह बदल दिया है जो तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है।

आज ईस्‍टर्न और वेस्‍टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर देश के व्‍यापार कारोबार का मुख्‍य आधार बन रहा है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तेजी से विकसित होते भारत की जीवनरेखा है। इसने भारत के ट्रांस्‍पोर्टेशन सेक्‍टर का कायाकल्‍प कर‍ दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है और अब अपनी उन्‍नत रेलगाड़ी और मैट्रो कोच का निर्माण कर रहा है। चिप से शिप तक स्‍थानीय उत्‍पादों के दृष्टिकोण का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश के अंदर संपूर्ण और आत्‍मनिर्भर आपूर्ति श्रृंखला तैयार की जा रही है।

साथियों, अब भारत चिप से लेकर शिप तक निर्माण की एक नई गाथा लिख रहा है। या‍नी पुर्जे भी हमारे और प्रोडक्‍ट भी हमारा। आत्‍मनिर्भरता की पूरी चैन भारत में ही बनेगी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने न्यू साणंद, न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ी सेवाओं को भी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा, उन्होंने टांडा रोड और वडोदरा के बीच नई यात्री रेल सेवा को भी झंडी दिखाई। यह सेवा अलीराजपुर के दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने नौ हजार सात सौ करोड़ रुपए से अधिक की तीन रेल विस्‍तार परियोजनाओं और लगभग एक हजार सात सौ 80 करोड़ रूपए की तीन राष्‍ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इसका उद्देश्‍य गुजरात और मध्‍यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। उन्होंने गुजरात सरकार की 2 हजार 600 करोड़ रुपये की विभिन्न नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नवसारी भी जाएंगे, जहां वे भारतीय जनता पार्टी के नए एआई-सक्षम और अत्‍याधुनिक कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

Editor

Recent Posts

बिहार में नदियों के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली

बिहार में गंगा, गंडक, कोसी और सोन समेत विभिन्न नदियों के जलस्तर में कमी आने…

5 मिनट ago

बम्‍बई हाई कोर्ट ने पीएम मोदी पर राहुल गाधी की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ वर्ष 2019 में दायर मानहानि मामले में जारी समन को रद्द करने से इनकार किया

बम्‍बई उच्च न्यायालय ने आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के खिलाफ…

7 मिनट ago

पीएम-सेतु ने उद्योग-उन्मुख ITI रूपांतरण को सुदृढ़ किया; पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति ने 735.70 करोड़ रुपये के एसआईपी को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री कौशल और रोजगार क्षमता परिवर्तन कार्यक्रम (पीएम-सेतु यानी पीएम-एसईटीयू) की पांचवीं राष्ट्रीय संचालन समिति…

11 मिनट ago

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026: 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित होगी

भारतीय वायु सेना ड्रोनथॉन-2026 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू निर्माताओं को मानवरहित…

13 मिनट ago

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक परिवार के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने संपत्ति मालिक…

7 घंटे ago

भारत अगली पीढ़ी के 6जी नेटवर्क के विकास के लिए अमरीका और 24 अन्य देशों के समूह में शामिल

6G नेटवर्क के विकास की वैश्विक पहल में भारत अब अमरीका और 24 अन्य देशों…

8 घंटे ago