भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजस्थान में जोधपुर हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह नया टर्मिनल भवन प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों की आवाजाही के लिए डिज़ाइन किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए टर्मिनल भवन से यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने संशोधित उड़ान योजना का भी शुभारंभ किया जिससे क्षेत्रीय संपर्क के साथ-साथ विमानन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा। देश के नागर विमानन परिदृश्य में इस महत्वपूर्ण विकास से उड़े देश का आम नागरिक पहल को बल मिलेगा। 28 हजार 840 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ इस योजना का उद्देश्य अगले 10 वर्षों में विमानन-आधारित विकास के अगले चरण को गति देना है।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

3 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

3 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

3 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

3 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

3 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

3 घंटे ago