भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लगभग 2,200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन, शहरी विकास और सांस्कृतिक विरासत सहित कई क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं, जिनका उद्देश्य वाराणसी में समग्र शहरी परिवर्तन, सांस्कृतिक कायाकल्प, बेहतर संपर्क और जीवन की गुणवत्ता में वृद्धि करना है।

वाराणसी में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री ने कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वे वाराणसी-भदोही मार्ग और छितौनी-शूल टंकेश्वर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे और मोहन सराय-अदलपुरा मार्ग पर भीड़भाड़ कम करने के लिए हरदत्तपुर में रेलवे ओवरब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। उन्होंने दालमंडी, लहरतारा-कोटवा, गंगापुर, बाबतपुर सहित कई ग्रामीण और शहरी गलियारों में व्यापक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण परियोजना और लेवल क्रॉसिंग 22सी और खालिसपुर यार्ड पर रेलवे ओवरब्रिज की आधारशिला रखी।

क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए, प्रधानमंत्री ने स्मार्ट वितरण परियोजना के तहत विभिन्न कार्यों और 880 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली बिजली के बुनियादी ढांचे को भूमिगत करने की आधारशिला रखी।

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री ने नदी तट पर स्थित आठ कच्चे घाटों के पुनर्विकास, कालिका धाम में विकास कार्यों, शिवपुर स्थित रंगीलदास कुटिया में तालाब और घाट के सौंदर्यीकरण, तथा दुर्गाकुंड के जीर्णोद्धार एवं जल शोधन कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने कर्दमेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य; कई स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली करखियांव के विकास; सारनाथ, ऋषि मांडवी और रामनगर अंचलों में नगर सुविधा केंद्रों; लमही में मुंशी प्रेमचंद के पैतृक घर के पुनर्विकास और संग्रहालय के उन्नयन आदि का शिलान्यास किया। उन्होंने कंचनपुर में शहरी मियावाकी वन के विकास और शहीद उद्यान तथा 21 अन्य पार्कों के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण की भी आधारशिला रखी।

इसके अलावा, सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण जल निकायों के संरक्षण हेतु, प्रधानमंत्री ने रामकुंड, मंदाकिनी, शंकुलधारा आदि सहित विभिन्न कुंडों पर जल शोधन एवं रखरखाव कार्यों की आधारशिला रखी और चार तैरते पूजन मंचों की स्थापना भी की। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, प्रधानमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत 47 ग्रामीण पेयजल योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री ने नगर निगम सीमा के भीतर 53 स्कूल भवनों के उन्नयन का उद्घाटन किया। उन्होंने कई शैक्षिक परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया, जिनमें एक नए जिला पुस्तकालय का निर्माण और जखिनी, लालपुर स्थित सरकारी उच्च विद्यालयों का पुनरुद्धार शामिल है।

स्वास्थ्य अवसंरचना को व्यापक बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर केंद्र और होमी भाभा कैंसर अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी और सीटी स्कैन सुविधाओं सहित उन्नत चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। उन्होंने एक होम्योपैथिक कॉलेज और अस्पताल की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा, उन्होंने एक पशु जन्म नियंत्रण केंद्र और उससे जुड़े श्वान देखभाल केंद्र का भी उद्घाटन किया।

वाराणसी में विश्व स्तरीय खेल अवसंरचना के अपने विज़न को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल स्टेडियम में सिंथेटिक हॉकी टर्फ का उद्घाटन किया। कानून प्रवर्तन कर्मियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करते हुए, प्रधानमंत्री ने प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) रामनगर में 300 लोगों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय हॉल का उद्घाटन किया और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) बैरक की आधारशिला रखी।

किसान कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रधानमंत्री ने पीएम-किसान योजना की 20वीं किस्त जारी की। देश भर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। इस राशि के जारी होने के साथ, इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि वितरित की जा चुकी है।

प्रधानमंत्री ने काशी संसद प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न आयोजनों और प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण पोर्टल का भी उद्घाटन किया, जिनमें स्केचिंग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, ज्ञान प्रतियोगिता और रोज़गार मेला शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने विभिन्न दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को 7,400 से अधिक सहायक उपकरण भी वितरित किए।

Editor

Recent Posts

पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र की स्थिति – भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा आज 51 उड़ानें संचालित करने की योजना

नागरिक उड्डयन मंत्रालय पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति पर निरंतर नज़र रख रहा…

3 मिनट ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज सातवां दिन…

2 घंटे ago

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.88 अरब डॉलर बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के पार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान चार अरब 88…

2 घंटे ago

इस्पात, लौह अयस्क और उर्वरक यातायात में मजबूत वृद्धि से भारतीय रेल को फरवरी में 14,571 करोड़ रुपये का माल ढुलाई राजस्व प्राप्त हुआ

भारतीय रेल कोयला, इस्पात, उर्वरक, सीमेंट, अनाज और कंटेनर जैसी आवश्यक वस्तुओं के कुशल परिवहन…

2 घंटे ago

डीजीसीए ने जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय विमानपत्‍तन (एनआईए) के लिए विमानपत्‍तन लाइसेंस प्रदान किया

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (वाईआईएपीएल) को उत्तर प्रदेश के…

3 घंटे ago