भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये रूपये लागत की परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के अमरेली में चार हजार, आठ सौ करोड़ रूपये लागत की परियोजनाओं का शुभारम्‍भ और शिलान्‍यास किया। प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्‍बोधित करते हुए जल संरक्षण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्‍होंने कहा कि गुजरात ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाली सरकार के दौरान व्‍यापक बदलावों और बहुमुखी विकास का दौर देखा है। विकास के इसी दौर में सौराष्‍ट्र के सूखाग्रस्‍त क्षेत्रों तक पानी पहुंचाना संभव हुआ, जिससे किसान समृद्ध हुए।

प्रधानमंत्री मोदी ने सौनी योजना सहित सरकार की विभिन्‍न पहल का उल्‍लेख किया जिनसे सौराष्‍ट्र की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन परियोजनाओं का शुभारम्‍भ किया जा रहा है वे सौराष्‍ट्र, कच्‍छ, जूनागढ, पोरबंदर और बोताड जिलों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होंगी। उन्‍होंने कहा कि नवदा से चावंद पाइपलाइन से एक हजार दो सौ से अधिक गांवों के लगभग 67 लाख लाभार्थियों को अतिरिक्‍त 28 करोड़ लीटर पानी मिलेगा। उन्‍होंने प्रमुख उद्योगपति सावजी भाई ढोलकिया द्वारा किये जा रहे जल संरक्षण प्रयासों की भी सराहना की। 

प्रमुख परियोजनाओं में एक सौ एक दशमलव चार किलोमीटर की भुज-नलिया रेललाइन का गेज परिवर्तन, राष्‍ट्रीय राजमार्गों को चार लेन का बनाना और अन्‍य विकास परियोजनाओं शामिल हैं। भुज-नलिया रेललाइन से रेल नेटवर्क का विस्‍तार होगा और कच्‍छ के रण में पर्यटन को बढावा मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की; 200वीं जयंती समारोहों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…

2 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नई दिल्ली में समुद्री खाद्य निर्यातकों की बैठक 2026 की अध्यक्षता की

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…

3 घंटे ago

भारत और कुवैत ने ऊर्जा और व्यापार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष के बजाय संवाद और कूटनीति पर जोर दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…

4 घंटे ago

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए PLI योजना के तीसरे राउंड के तहत 52 नए आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की

सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…

4 घंटे ago

राष्ट्र आज समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

राष्‍ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि…

4 घंटे ago

पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्‍त करने के लिए अमरीका और ईरान की आज इस्‍लामाबाद में वार्ता

पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…

4 घंटे ago